फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोरवाल सभा की ओर से 10 सितंबर को होगा मेधावी सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
श्री पोरवाल सभा औरैया के पदाधिकारियों की एक बैठक श्री पोरवाल धर्मशाला में हुई। जिसमें 10 सितंबर को समाज के मेधावियों को सम्मानित करने व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। साथ ही सम्मान समारोह में बच्चों के सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को कराए जाने पर भी सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने की।
कार्यक्रम के संबंध में श्री पोरवाल सभा के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता व मंत्री आनंद आर्य ने बताया कि पोरवाल समाज की ओर से हर साल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी छठी महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। बताया कि इसके लिए संजीव गुप्ता, अनुपम पोरवाल, अखिलेश पोरवाल व कपिल गुप्ता को आयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इस दौरान मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह, नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना तय हुआ है। जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं के औरैया नगर के यूपी बोर्ड के छात्र-छात्रा जिनके 75 प्रतिशत अंक तथा सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्रा के जिनके 85 प्रतिशत अंक हैं उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग के 14 वर्ष आयु के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी मार्कशीट की छाया प्रति साथ लाएं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए फूलमती मंदिर के पीछे स्थित क्रॉनिक अकेडमी, ब्लॉक गेट के पास स्थित निर्मल मेडिकल स्टोर व दिबियापुर रोड पर स्टेट बैंक के पास स्थित रवि मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर 31 अगस्त तक अवश्य संपर्क कर लें।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान आनंद गुप्ता, अनुपम पोरवाल, संजीव गुप्ता, विनीत गुप्ता, कपिल गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, अतुल पोरवाल, कमलकांत पोरवाल, आनंद नाथ एडवोकेट, यशोदा नंदन पोरवाल, अनिल पोरवाल, विवेक पोरवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें