फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन डिग्री गिरेगा पारा, दो दिसंबर को बारिश के आसार

Wed, 29 Nov 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के राज्यों में मौसम बदल गया है। इन क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश हुई है। इसका असर बुधवार को जिले में देखने को मिला। दिनभर बादल मंडराता रहा। हवाएं सर्द हो गईं। दोपहर 12 बजे हल्की धूप खिली। तीन बजे के बाद फिर आसमान में बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिले में दो दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क सकता है।
विज्ञापन



मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने दवा देने के साथ सतर्क रहने की हिदायत दी। वहीं मौसम विज्ञान ने दो दिसंबर तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी व मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। जिसके चलते पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। नाममात्र के लिए धूप निकल रही है, बारिश की संभावना है।







दो दिसंबर से लुढ़खेगा पारा और बढ़ेगी ठिठुरन



औरैया। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। आगामी दिनों में जिले में दिन का तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और रात में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जाएगा। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें