फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मिलने पर सीधे होगी एफआईआर- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान डीएम ने अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर जिसका भी बैनर या पोस्टर लगा मिले उस पर तुरंत एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई माह में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की आख्या संबंधित विभागों से मांगी। जिसमें पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई सहित अन्य विभागों की ओर से लापरवाही दिखाई गई। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी प्रमुख सचिव द्वारा मांगी गई रिपोर्ट जिलाधिकारी को नहीं सौंपी गई। इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। पार्किंग को लेकर कहा कि जिले में 42 स्थानों का चयन किया गया है। वाहन इन्हीं स्थानों पर ही खड़े कराए जाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक चारू निगम, एडीएम वित्त रेखा एस चौहान, एडीएम न्यायिक अब्दुल बासित, एआरटीओ प्रर्वतन रेहाना बानो, एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार, एसडीएम लवगीत कौर, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें