फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला व बिधूना में मेडिकल स्टोर पर छापा, भरे गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ड्रग इंस्पेक्टर ने सीओ के साथ कस्बा बिधूना व बेला में मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। मेडिकल स्टोर पर दवाओं को भी चेक किया। बेला में मेडिकल स्टोर से छह सैंपल व बिधूना में एक-एक सैंपल लिया गया। मेडिकल स्टोर में मिली कमियों को सात दिन में दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ड्रंग इस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने कस्बा बिधूना व बेला में सीओ भरत पासवान के साथ मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। छापामारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं की भी जांच की। बेला में सुनील मेडिकल स्टोर पर कुछ संदिग्ध दवाओं के छह सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा है। बताया कि बिधूना कस्बा में सिंह मेडिकल स्टोर से एक सैंपल व राधा स्वामी मेडिकल स्टोर से एक-एक सैंपल लिया है। बताया कि छापामारी के दौरान मिली कमियों की मौके पर आख्या बनाई गई। अगर सात दिन में कमियों को पूरा नहीं किया जाता है तो कानपुर मंडल के एडीसी कमिश्नर ड्रग के यहां से नोटिस जारी होगा। मेडिकल स्टोर में साफ-सफाई, प्रतिबंधित दवाओं व दवाओं के सुरक्षित स्थान पर रख-रखाव आदि का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना व बेला में ड्रग इंस्पेक्टर की छापामारी की जानकारी मिलते ही कस्बा के कई मेडिकल स्टोर संचालक बंद कर इधर-उधर निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें