फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः राजस्व वसूली में ढिलाई देख कर भड़के एमडी

विज्ञापन
बिजली अधिकारियों की बैठक लेते एमडी अमित किशोर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बिजली अधिकारियों की बैठक ली। वह बकाया वसूली में ढिलाई देखकर भड़क गए और बिजली अधिकारियों को लताड़ लगाई। इसके साथ ही लाइन लॉस को कम न करने पर हिदायत दी। इसके साथ ही लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में एमडी अमित किशोर ने झटपट योजना एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित योजनाओं की समीक्षा की। राजस्व वसूली कम होने पर अधिकारियों को लताड़ लगाकर बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कृषि पोषक पर बिजली आपूर्ति सही सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया। जिससे किसान समय से सिंचाई कर सकें।
बिजली हेल्प लाइन पर उपभोक्ताओं की आने वाली शिकायतों के निस्तारण को शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगामी समय में उपभोक्ताओं को निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करना। इस लक्ष्य को लेकर हम लोग तेजी से चल रहे हैं और जल्द ही प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे आपूर्ति दी जा सके। उपभोक्ता पर होने वाली एफआईआर पर विशेष ध्यान दिए जाने को निर्देशित किया। कहा कि यदि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो उसी हिसाब से शुल्क लगाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण फीडर को 17 घंटे, जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, नगर पंचायत तथा नगरपालिका को 21 घंटे बिजली आपूर्ति देने को सुनिश्चित करने को निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता दिनेश चंद्र, अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह व नरेंद्र प्रकाश तथा उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव, अनुराग पांडे, वैशाली, विनोद शुक्ला, रघुनाथ व अवर अभियंता विवेक खरे, सुभाष यादव, विजय सिंह, राजेश सिंह, ओमवीर, दीपक वर्मा, केके राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें