फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के बरौआ में रविवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। जानकारी पर आये मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
बरौआ निवासी भारत सिंह राठौर की पत्नी किरन राठौर की रविवार सुबह संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पड़ोसियों की जानकारी पर आए मृतका के पिता जगदीश राठौर निवासी रानी बाग इटावा ने पुलिस को बेटी के हत्या करने की सूचना दी। हत्या होने की जानकारी पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सैंपल जुटाए।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी किरन की शादी पांच साल पहले भारत सिंह राठौर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांगें पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतका के देवर बुद्ध सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि शनिवार को उसका भाई भारत मां को लेकर बकेवर इटावा ननिहाल गया था। रविवार सुबह भाभी शौच क्रिया के लिए गईं थी। वापस लौटने पर उनके सीने में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन

जिस पर वह गांव के ही डॉक्टर को घर बुला कर लाया तब तक उसकी मौत हो गई। किरन की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला संदिग्ध होने चलते पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें