दिबियापुर (औरैया)। दहेज में कार और चार लाख रुपयों के लिए एक महिला को 15 साल बाद पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत दो ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेनू पुत्री अशोक कुमार निवासी आजाद नगर दिबियापुर ने तहरीर में आरोप लगाया कि 25 नवंबर 2007 को उसकी शादी गौरव पुत्र राजेश सिंह निवासी उत्तम नगर विश्वास पार्क जेड वेस्ट दिल्ली से हुई थी। शादी के बाद से ही चार लाख रुपये एवं कार कर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि पांच जनवरी को पति एवं ससुरालियों ने कपड़े, जेवरात एवं दोनों बच्चों को छीनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। नौ मई 2022 को ससुरालीजन पीड़िता के दिबियापुर स्थित घर आए और धमकी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक घर में नहीं घुसने देंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति एवं सुनीता शर्मा पत्नी विनोद कुमार शर्मा निवासी आर्य समाज रोड उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।