प्रेमिका ने बिना बताए शादी करने पर खूब बखेड़ा किया और बारात नहीं आने दी। इधर लड़की के घर वाले देर रात तक बरात आने का इंतजार करते रहे। देर रात किसी तरह एक कार से दूल्हा प्रदीप गांव पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तैयारियां धरी की धरी रह गई।
देर रात दोनों पक्षों में समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इधर बुधवार सुबह लड़की के भाई मोहित कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि प्रदीप सेना में जवान है। उसने अपनी बहन की शादी 15 लाख में तय की थी। उसने शादी में खर्च हुए रुपये व नुकसान की भरपाई कराने की मांग पुलिस से की।
लड़की के भाई व परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम को बरात आने का समय पूछा गया तो सभी तैयारियां करने की बात कही। मगर प्रेमिका घर पर बवाल कर रही थी, इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद रात तक बरात के रास्ता भूल जाने की बात कह गुमराह किया जाता रहा।
काफी प्रयास के बाद लड़के पक्ष ने सही जानकारी दी और लड़की को लाकर किसी अन्य स्थान पर शादी कराने की बात रखी। मगर घर वाले इस पर तैयार नहीं हुए। देर रात दूल्हा एक ब्लाक प्रमुख के साथ पहुंचा, तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
बरात आने के विवाद की जानकारी मिली थी। थाने पहुंच कर जानकारी की गई। दोनों पक्ष के थाने आने पर समझौता का प्रयास कराया गया, लेकिन दोनों पक्ष में बात नहीं बनी है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। -शिष्यपाल, एएसपी