औरैया। कोरोना संक्रमण कम होने पर शासन ने अब शहरों के बाजार रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। व्यापारी पिछले कई दिन से इसकी मांग कर रहे थे।
अब तक बाजार खुलने का समय रात नौ बजे तक था। प्रदेश सरकार द्वारा बाजार खुलने का समय बढ़ाए जाने से दुकानदारों को काफी राहत मिली है। व्यापारियों ने इस पर खुशी जाहिर कर कहा कि यह जरूरी था। उनका कहना है कि अब साप्ताहिक बंदी भी खत्म होनी चाहिेए।