फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 11 May 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल लाइन पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गैंगमैन की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे का है।
विज्ञापन

कस्बे के सराय बाजार निवासी श्रीचंद्र सक्सेना (34) पुत्र स्व. लख्मी चंद्र सक्सेना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हरीगंज बाजार की तरफ से अपने घर आ रहा थे। क्रॉसिंग पर पहुंचने के बाद वह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन पार कर ही रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात गैंगमैन ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। शव को ट्रैक से हटाकर कर्मचारियों ने घटना की जानकारी श्रीचंद्र के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि श्रीचंद्र का एक साल से कैंसर का उपचार चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें