फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महानंदा, कालका लेट, यात्री परेशान

Mon, 13 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। त्योहारी सीजन पर ट्रेनों के संचालन में लेट-लतीफी हो रही है। सोमवार को भी फफूंद स्टेशन पर कई ट्रेनें देर से आईं। ऐसे में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। सोमवार को भी फफूंद रेलवे स्टेशन पर 15483 महानंदा एक्सप्रेस दो घंटा देर से आई जबकि 12312 नेता जी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे। रविवार को गोमती एक्सप्रेस, महानंदा, नेता जी एक्सप्रेस लेट आई थीं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए अन्य स्टेशनों की तरह फफूंद स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेन रोकने की मांग की। फफूंद रेलवे स्टेशन के वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि अभी फफूंद स्टेशन पर सोशल ट्रेन रुकने का कोई आदेश नहीं आया है, आदेश आते ही यात्रियों को बता दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें