फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंजन में खराबी आने से डेढ़ घंटे खड़ी रही महाबोधि एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन को डेढ़ घंटे तक अछल्दा स्टेशन के डाउन मेन लाइन पर खड़ा रखा गया। पीछे आ रही दो एक्सप्रेस ट्रेन व एक मालगाड़ी को लूप लाइन से निकाला गया। इस दौरान यात्री गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार को दिल्ली से गया के लिए निकली 12398 महाबोधि एक्सप्रेस शाम चार बजकर 48 मिनट के करीब डाउन मेन लाइन पर अछल्दा स्टेशन पर रुक गई। अचानक ट्रेन रुक जाने से रेलवे कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रेन की जांच की। जिसमें इंजन के प्रेशर पाइप में खराबी मिली। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर कर्मचारियों ने प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। इस दौरान गर्मी से बेचैन यात्री स्टेशन पर भटकते नजर आए। वहीं पीछे आ रही 12368 विक्रम शिला एक्सप्रेस, 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी को धीमी गति से लूप लाइन से आगे निकाला गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि प्रेशर डाउन होने की वजह से ट्रेन खड़ी हुई थी। सवा छह बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें