फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी के सोलर पैनल रूम में आग से पांच लाख का नुकसान

Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सोलर पैनल रूम में सोमवार सुबह 10 बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लग गई। पैनल से जुड़ी 105 बैटरी जल कर राख हो गई। आग लगने की जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। अस्पताल के अधीक्षक ने पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे के करीब अस्पताल की ओपीडी से काफी दूर पीछे के हिस्से में बने सोलर पैनल रूम से स्वास्थ्य कर्मियों ने धुआं निकलता देखा तो आग लगने की जानकारी अधीक्षक को दी। इसके बाद अस्पताल की लाइट बंद कराकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सत्यप्रकाश, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की खिड़कियां तोड़कर आग पर पानी डाल काबू पाया। वहीं, अस्पताल कर्मी फायर सिलिंडर से आग बुझाने में जुटे रहे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोलर पैनल रूम में शार्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह से पैनल से जुड़ीं 105 बैटरियां जल गईं। घटना की जानकारी सीएमओ को भी दी गई है। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझ गई है, अब नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों में रही दहशत, नहीं चले उपकरण
आग भले ही ओपीडी से दूर बने सोलर पैनल के कमरे में लगी हो। मगर अस्पताल पहुंचे मरीज व तीमारदार दहशत में रहे। धुआं निकलने के बाद अस्पताल कर्मियों से लेकर मरीजों तक दहशत का माहौल रहा। सभी को आग भड़कने काडर सता रहा था। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने के दौरान परिसर में लगे फायर उपकरण शोपीस बने रहे। इसे लेकर भी लोगों में चर्चाएं रहीं। अस्पताल परिसर में आग बुझाने के लिए पाइप लाइन बिछी है। देखरेख के अभाव में उपकरण जंग खा गए हैं। यही कारण रहा कि सोमवार को आग लगने के बाद जब जरूरत पड़ी तो सुविधा ठप नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें