बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनवाली व मसूदपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। बीडीओ, एडीओ पंचायत, सचिव व प्रधान ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने साफ-सफाई न होने की शिकायत की। इस पर सफाई कर्मी की फटकार लगाई। चौपाल के दौरान बताया गया कि गांव में इच्छुक व्यक्ति मनरेगा के तहत काम कर सकता उसका काम करने पैसा खाते आएगा।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनवाली के मजरा सूखताल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल को आयोजन हुआ। जिसमें पप्पी बेगम व सलीमा बेगम ने राशन कार्ड में नाम न जोड़े जाने का दुखड़ा रोया। बताया कि कई बार जनसेवा केंद्रों व डीलर को आधार कार्ड दे चुके हैं। लेकिन कई माह बीत गयें नाम राशन कार्ड में नही जोड़े गए।
बीडीओ, सचिव प्रवीन राजपूत, प्रधान हीरा देवी ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव की रानी देवी ने पेंशन बनवाने व बेंचेलाल ने राशन कार्ड बनवाने की बात रखी। चौपाल के दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि वृद्वा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पंचायत सहायकों के माध्यम से ऑनलाइन कराकर समाज कल्याण विभाग सूची के भेजी जा चुकी है।
दोनों गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। चौपाल में बीडीओ जितेंद्र बाबू यादव, सहायक एडीओ पंचायत प्रवीन राजपूत, सचिव नपेंद्र यादव, प्रवीन यादव, प्रधान भानू राजपूत मौजूद रहे।