औरैया। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में बाकी बची 67 शराब और बीयर की दुकानों को सील कर दिया। शुक्रवार को भी टीम ने कई दुकानों सील की थीं। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक आबकारी टीम ने देशी, विदेशी शराब व बीयर के 75 ठेकों को सील करने की कार्रवाई की थी। वहीं शेष बची 67 दुकानों को आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी व देवेंद्र कुमार ने सील कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले भर कोई भी चोरी-छिपे शराब बेचते पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।