फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फ्यूज बांध रहा लाइनमैन करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हाईटेंशन लाइन पर फ्यूज बांध रहा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। विभाग लाइन में करंट उतरने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


संविदा लाइनमैन भट्ठा बस्ती निवासी विशंभर सिंह रविवार सुबह 10:30 बजे दिबियापुर के सैनिक नगर फीडर पर काम कर रहा था। 11केवी लाइन में फ्यूज बांध रहा था। तभी अचानक से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथी लाइनमैन राजू, छोटू और सोनू ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता नेहा सिंह, उपखंड अधिकारी अनुराग पांडेय, अवर अभियंता राजेश कुमार समेत काफी संख्या में बिजली कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल संविदा लाइनमैन का हाल जाना।

इधर, बिजली कर्मियों का मानना है कि गांव गढ़े का पुर्वा में 33 केवी अजीतमल अयाना लाइन, 11 केवी सैनिक नगर फीडर के ऊपर से क्राॅस होती है। कभी-कभी अजीतमल-अयाना लाइन के तार ढीले हो जाने के कारण नीचे गुजरी सैनिक नगर फीडर की लाइन पर करंट आने लगता है। इसी के चलते शटडाउन होने के बावजूद सैनिक नगर फीडर में करंट आया। उपखंड अधिकारी अनुराग पांडेय का कहना है कि शट डाउन वाली लाइन पर करंट आने के कारणों के बारे में जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें