फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तार जोड़ रहा था लाइनमैन, अचानक करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में रेफर

Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बेला उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। यदि शटडाउन लिया गया था, तो आपूर्ति कैसे चालू हुई इसकी जांच की जा रही है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में उपकेंद्र बेला से लाइनमैन शटडाउन लेकर एलटी लाइन का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक से बिजली आ जाने पर करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी बेला ले गए। यहां से उसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बेला निवासी अंशु कुमार(28) बिजली विभाग में लाइनमैन है। गुरुवार दोपहर वह भवानीपुर्वा में फाल्ट होने की सूचना पर तार जोड़ने के लिए पहुंचा। उपकेंद्र बेला से एचटी लाइन का शटडाउन लेकर वह खंभे पर चढ़ कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक से एचटी लाइन में आपूर्ति शुरू हो गई।
एलटी लाइन के ऊपर से निकली एचटी लाइन में हाथ छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। पैर भी फैक्टर हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। बेला उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें