अछल्दा (औरैया) महामाई क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अछल्दा ने इटावा को हरा दिया।
कस्बे के मेला ग्राउंड पर रविवार को महामाई क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इटावा की एकता क्लब और अछल्दा की लिधौरा टीम के बीच खेला गया। जिसमें इटावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवरों में 113 रन बनाए। जवाब में लिधौरा की टीम ने 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ 31 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।