दिबियापुर (औरैया)। बाबू दयाराम नगर निवासी नरेंद्र यादव (35) गोरखपुर जनपद की खजनी तहसील में लेखपाल थे। उन्होंने गोरखपुर में पंचायत चुनाव में ड्यूटी की थी। इसके बाद वह बुखार से ग्रसित हो गए। दो मई को दिबियापुर निवासी परिजनों से लेखपाल की बात भी हुई। लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो पा रहा था। गुरुवार शाम परिजनों ने मकान मालिक व साथी राजस्व कर्मियों से बात की। राजस्व विभाग के कर्मचारी नरेंद्र को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)