फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाइप लाइन में लीकेज, रोज हो रही पानी की बर्बादी

Sat, 03 Feb 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में पानी की बर्बादी को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस लापरवाही को पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला स्थित पानी की टंकी के बाहर का नजारा इसकी गवाही दे रहा है। यहां अंडर ग्राउंड मुख्य पाइप लाइन के ज्वाइंट में लीकेज है। भारी मात्रा में सप्लाई के दौरान पानी बहता दिख रहा है। वहीं, शहर के कई जगहों पर ऐसी स्थिति है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर 12 ओवरहेड टैंकों से सप्लाई दी जाती है। इस सप्लाई के दौरान कई जगहों से पाइप लाइन लीकेज होने से सैकड़ों लीटर की बर्बादी हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लगी टोंटियां लीकेज का शिकार हैं। इनकी सुध नहीं ली जा रही है। पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला में ओवरहेड टैंक से निकली मुख्य पाइप लाइन के ज्वाइंट में पिछले 15 दिनों से लीकेज है। सप्लाई के दौरान भारी मात्रा में पानी बह रहा है।
सबसे खास बात यह है कि यहां नगर पालिका परिषद के कर्मचारी तैनात रहते हैं। लीकेज की समस्या टंकी परिसर में है। इसके बावजूद मरम्मत का काम नहीं कराया जा रहा है। कहीं न कहीं जल संरक्षण की मंशा के विपरीत माहौल है। समस्या यहां तक ही सीमित नहीं है। कई स्थानों पर लीकेज की समस्या बनी हुई है। मरम्मत कार्य को लेकर की जा रही लापरवाही भारी मात्रा में जल के दोहन का कारण बन रही है। शुद्ध जल नालियों में जाकर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जलकल कर्मियों को पाइप लाइन लीकेज को ठीक कराने के लिए कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को लेकर ईओ को अवगत कराया गया है।-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें