फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो सोमवार से हड़ताल करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सेंगर की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद में अभी तक कोई भी पहल न होने के चलते तथा किसी भी प्रकार की कोई वार्ता न होने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन न हुआ और एसोसिएशन की मांगो का निस्तारण न हुई तो सोमवार से कलम बंद हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया गया।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को सुबह तहसील अजीतमल में तहसीलदार द्वारा सुबह की पाली में कोर्ट लगाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए तहसीलदार के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया था और तहसीलदार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कार्य से विरक्ति हो गए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार तीन दिन कोर्ट लगती है। जिसमें पिछले सोमवार से अधिवक्ता हड़ताल पर रहे हैं। जिससे कार्य बाधित हुआ है। सोमवार को पुन: कोर्ट लगेगी और वादी अगर सीधा आता है, तो उसे सुना जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें