फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वकीलों ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर की गई लाठी चार्ज की घटना के विरोध में प्रदेश भर में बार काउंसिल के आवाहन पर तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल जारी रही। मंगलवार को दूसरे दिन भी कचहरी में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। औरैया के अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।
डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में दूसरे दिन कचहरी में अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। सुबह कचहरी खुलने के बाद अधिवक्ताओं ने परिसर में धरना दिया। जिसमें वकीलों ने हापुड़ में साथी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस की ओर से की गई लाठी चार्ज की जमकर निंदा की। इसके बाद वकीलों ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बिधूना में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। दोपहर बाद वकीलों ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला फूंककर अक्रोश जताया। अजीतमल में भी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने सुबह उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव का पुतला फूंक आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना एडवोकेट व महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट सहित बृजेन्द्रनाथ त्रिपाठी एडवोकेट, चन्द्रपाल सिंह सेंगर, अरविन्द सिंह सेंगर, धर्म नारायण प्रजापति, गौरव त्रिपाठी, नागेन्द्र तिवारी, संदीप शुक्ला, अनुज दोहरे, सर्वेश कुमार सविता, शैलेन्द्र प्रजापति, गुलाब सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा, गोपाल सिंह सेंगर, पंकज चतुर्वेदी, बृजेश सविता, कमलेश राजपूत, नरेश चंद्र दुबे, आलोक कुमार के अलावा मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार प्रजापति आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें