फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साथी पर मारपीट का मामला दर्ज होने पर भड़के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में अधिवक्ता मंजुल मिश्रा व 25 अज्ञात वकीलों के खिलाफ कचहरी परिसर में मारपीट करने का मामला दर्ज होने से जिले भर के वकील भड़क गए हैं। डीबीए ने बैठक कर शुक्रवार को संघर्ष का ऐलान करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। उनके समर्थन में तहसील अजीतमल व बिधूना के वकील भी कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि उसके गांव निवासी प्रिंस से पॉक्सो एक्ट का एक मुकदमा चल रहा है। 19 अगस्त को उसकी पीड़िता पुत्री के बयान होने थे। जिसमें उसकी बड़ी पुत्री, पति व पुत्र तारीख पर कचहरी परिसर में अंदर बैठे थे। तभी आरोपी प्रिंस के वकील मंजुल मिश्रा व उसके 20-25 साथी वकीलों ने प्रिंस के भाई के कहने पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसके पूर्व घटना के दूसरे दिन वकील मंजुल मिश्रा की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट पंजीकृत कराई जा चुकी थी।
शुक्रवार को 20-25 वकीलों के खिलाफ झगड़े का मामला पंजीकृत होने की सूचना मिलते ही कचहरी में वकील भड़क गए। डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे व संयुक्त मंत्री अनुराग त्रिपाठी ने जनरल हाउस की बैठक तत्काल बुलाई। शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध व्यक्त करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि शनिवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर सिविल बार एसोसिएशन ने भी एक दिवसीय हड़ताल करके डीबीए का समर्थन किया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर को डीबीए अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सुनील दुबे ने पुलिस की अधिवक्ताओं के खिलाफ बिना जांच के दर्ज की जा रही रिपोर्ट पर आपत्ति जताई। कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ बिना जांच के रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कचहरी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी की अनदेखी कर मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने का आरोप लगाया। कहा कि इससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें