फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़ा निस्तारण केंद्र की जमीन की पैमाइश पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव तिवारी का पुर्वा में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र को मिली जमीन की राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की गई। इसके बाद बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए नींव खुदाई शुरू हो गई।
अब अगले तीन महीने में कूड़ा निस्तारण केंद्र विधिवत काम करना शुरू कर देगा। इससे जगह जगह डंप होने वाले कूड़े के कारण होने वाली गंदगी से दिबियापुरवासियों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए गांव तिवारी का पुर्वा में उमरी ग्राम पंचायत की लगभग साढ़े चार एकड़ एवं सेहुद ग्राम पंचायत की लगभग पौने दो एकड़ जमीन दी गई थी। इस पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनकर तैयार भी हो गया था, लेकिन एमआरएफ केंद्र की जमीन बिधूना तहसील की ग्राम पंचायत बिझाई से सटी होने के कारण लगभग एक एकड़ जमीन पर विवाद की स्थिति थी।
कई बार नापजोख एवं पैमाइश हो चुकी थी, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। एक महीना पहले दिबियापुर नगर पंचायत की ओर से लगभग 50 लाख रुपए से बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कराया गया तो बिझाई के ग्रामीणों ने विवाद कर दिया। इससे बाउंड्रीवाल निर्माण का काम रुक गया। बिजली कनेक्शन के लिए खंभे गाड़ने में भी विवाद की स्थिति पैदा हो रही थी। बाउंड्रीवाल एवं बिजली कनेक्शन न हो पाने के कारण एमआरएफ केंद्र शुरू नहीं हो पा रहा था।
नगर पंचायत दिबियापुर के अधिशासी अधिकारी विनय पांडेय ने इसके लिए लिखा पढ़ी की थी। इस पर एडीएम एमपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम औरैया ने राजस्व टीम गठित की थी। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे औरैया तहसील के कानूनगो अंचित कुमार मिश्रा, लेखपाल जयप्रताप, अभिनव राजपूत, नागेश चतुर्वेदी, बिधूना तहसील के कानूनगो केशव कुमार, बिझाई लेखपाल सत्यवीर पाल, नगर पंचायत दिबियापुर के ईओ विनय पांडेय, दिबियापुर थाने की दरोगा सोनी रावत समेत खासी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लगभग पांच घंटे तक चली पैमाइश के बाद जमीन का चिन्हाकन का काम पूरा किया गया। इसके बाद एमआरएफ केंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए जेसीबी की मदद से नींव खोद दी गई।
विज्ञापन




वर्जन-

काफी समय से एमआरएफ केंद्र की जमीन पर विवाद की स्थिति थी। इसके चलते बाउंड्रीवाल निर्माण एवं बिजली पोल गड़ने का काम रुका था। जमीन चिन्हांकन का काम पूरा हो गया है। अगले लगभग तीन महीनों में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं बिजली कनेक्शन कराके एमआरएफ केंद्र का विधिवत संचालन शुरू कराया जाएगा। दिबियापुर के कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर कर ली जाएगी।
- विनय पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत दिबियापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें