फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिया का अभाव व टूटी रेलिंगें दे रहीं हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। जिले के ग्रामीणांचल में सड़क मार्गाें पर माइनर व नदी की टूटी पुलियां वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। पड़ताल के दौरान रुरुगंज व कुदरकोट में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। पूर्व में हुई कई घटनाओं के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सबक नहीं लिया है। जानकारी के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी भी जानबूझकर समस्या के निस्तारण से किनारा करने में लगे हुए हैं। मजे की बात तो यह है कि पूर्व में हुई कई घटनाओं के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सबक नहीं लिया है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों की ओर से इस दुश्वारी को दूर करने की मांग लगातार की जा रही है।
-
सीन-1
दोनों छोर पर रेलिंग क्षतिग्रस्त
फोटो-08एयूआरपी 44- कुदरकोट को जाने वाले मार्ग पर पुरहा नदी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद



कुदरकोट में अलोपा देवी मंदिर को जाने वाली रोड पर पुरहा नदी पुल की रेलिंग दोनों छोर पर क्षतिग्रस्त है। पुलिया से निकलना वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। रात में पुलिया से निकलने वाले वाहनों के हादसाग्रस्त होने का अंदेशा रहता है। इसके बावजूद रेलिंग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। कुदरकोट निवासी राजेश राजपूत का कहना है कि उनका भतीजा एक सप्ताह पूर्व निमंत्रण से लौट रहा था। रात में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त रेलिंग से टकरा गई थी। गनीमत रही कि वह नदी में नहीं गिरा।
विज्ञापन


रेलिंग न पुलिया, हादसे का डर
सीन-2
फोटो-08एयूआरपी 45- रुरुगंज मार्ग पर बिना पुलिया के सड़क से निकला अंडरग्राउंड माइनर। संवाद



रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर पंचवटी मंदिर के समीप से गुजरी सड़क पर पुलिया की रेलिंग न होने से हादसे का खतरा है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण कई बार हादसे हो भी चुके हैं, लेकिन रेलिंग लगवाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। रुरुगंज कुदरकोट मार्ग से भरथना इटावा समेत पड़ोस के गांव कछपुरा, सराय महाजन, विशुनपुर खड़कपुर, सिंहपुर नगला धौकल, मसूदपुर, इकघरा आदि गांवों की ओर जाने वाली नहर की रेलिंगों नहीं बनवाया गया है। बिना रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद रेलिंग नहीं लगीं।

सीन-3
हो चुके कई हादसें

फोटो-08एयूआरपी 46- पुर्वा गुमानी को जाने वाली रोड पर माइनर की पुलिया बिना रेलिंग की। संवाद
रुरुगंज कस्बा से पुर्वा गुमानी को जाने वाले रोड पर दिन रात वाहनों का आवागमन खतरे के बीच होता है। यहां करीब डेढ़ माह पूर्व साइकिल सवार पुर्वा गुमानी निवासी गिरीश चंद्र दुबे पुलिया से सीधे माइनर में साइकिल समेत जा गिरे थे। गनीमत रही थी कि लोगों की समय रहते नजर पड़ गई। जिससे उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन


-
वर्जन

बिधूना क्षेत्र में यह समस्या कई स्थानों पर हैं। पुलिया सिंचाई विभाग की है। जिसे लेकर सिंचाई विभाग को समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है। रेलिंग को लेकर इन पुलियों का सर्वे कराया जाएगा।
-प्रमोद प्रकाश, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें