बिधूना (औरैया)। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अयोग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रचार के दौरान एक साथ पांच व्यक्तियों को घर-घर जाकर वोट मांगने की अनुमति दी है। बावजूद इसके बिधूना विधानसभा क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर प्रत्याशी एक साथ कई समर्थकों को लेकर घर-घर वोट मांगने का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जाकर फोटो भी पोस्ट कर रहे हैं। अहम बात यह है कि प्रशासन की ओर से भी इसकी अनदेखी की जा रही है। जिससे कोविड-19 नियमों की भी धज्जियां उड़ रहीं हैं। विधानसभा क्षेत्रों में सभी दलों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ गांवों में भारी भीड़ लेकर पहुंच रहे हैं। संवाद