फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बच्चे की जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग में गोली किशोर के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे शहर के 50 शैया अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी के साथ एसपी चारू निगम भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

औरैया शहर के बाघाकटरा निवासी ऋषि वाल्मीकि के घर पर शनिवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब उसके छह वर्षीय बेटे की जन्म दिन पार्टी चल रही थी। रिश्तेदार समेत पड़ोस के लोग भी आए थे। पास में रहने वाले बबलू भारती का पुत्र देव (15) भी पार्टी में था। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली पास में मौजूद देव के पेट के आरपार हो गई।
खून से लथपथ देव को परिजन व पड़ोसी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव व एसपी चारू निगम पहुंचीं।
विज्ञापन

एसपी ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों व पार्टी में शामिल लोगों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पार्टी में फायरिंग किसने की, इसका पता लगाया जा रहा है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें