औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरुहुली स्थित गढि़या मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्टा मजदूर की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की देर रात राहगीरों ने चिरुहुली के समीप घायलावस्था में युवक के पड़े होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घायल युवक को पुलिस 50 शैया अस्पताल आई। तभी चिरुहुली के समीप एक भट्टे के मजदूर अस्पताल पहुंचे और घायल की शिनाख्त हमीरपुर के राठ निवासी हिरवान उर्फ जय सिंह (68) के रूप में की। इधर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने हिरवान को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।