औरैया। एसपी अभिषेक भारती ने बैंक शाखा प्रबंधक व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की। सभी से पंप व शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रखने के लिए भी कहा। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस सभी जतन कर रही है। शाम एसपी ने प्रमुख स्थानों के पेट्रोल पंप व बैंक शाखा प्रबंधकों से विशेष अपील की। कहा कि रोड साइड लगे कैमरों को बेहतर रखने के लिए कहा। इसके अलावा वहां तैनात प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भी त्योहार के समय निगाह बनाकर रखने के लिए कहा। (संवाद)