अछल्दा। कोहरे की दस्तक सुबह के समय होना शुरू हो गई है। आवागमन के लिए सुबह से वाहनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को अछल्दा स्टेशन पर यही स्थिति रही। कोहरे के कारण इटावा जाने वाली मेमू सवा घंटा देरी से रवाना हुई।
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। सुबह अछल्दा होते हुए इटावा जाने वाली 04159 मेमू निर्धारित समय सुबह 8:45 के स्थान पर अछल्दा से सवा घंटा देरी से 10 बजे रवाना हुई। इससे शीतलहर में स्टेशन पर सवारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं इटावा फफूंद मेमू 04180 निर्धारित समय सुबह 5:36 के बजाय 5:56 पर रवाना हुई।
शिकोहाबाद कानपुर मेमू 04160 निर्धारित समय सुबह 7:20 से 50 मिनट देरी से 8:10 पर रवाना हुई। टूंडला कानपुर मेमू 04188 निर्धारित समय सुबह 9:34 से 1 घंटा 20 मिनट की देरी से 10:54 पर रवाना हुई। फफूंद इटावा मेमू 04185 निर्धारित समय सुबह 4:18 से 22 मिनट देरी से 4:40 पर रवाना हुई।ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ी।