रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कमलेश कुमारी अव्वल
फोटो 24 एयूआरपी -32 - पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम कमलेश कुमारी को शील्ड देते बीएसए अनिल कुमार। संवाद
फोटो-24एयूआरपी-34- प्रतियोगिता के दौरान पकवान बनाती रसोइया। संवाद
रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कमलेश कुमारी अव्वल
- भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता छह 6 मानकों पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में जिले भर से आए 30 रसोइयों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक अजीतमल के कंपोजिट विद्यालय भीखेपुर की कमलेश कुमारी ने रवा का हलवा व भिंडी की सब्जी व रोटी पकाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सबसे बेहतर भोजन पकाने वाले रसोइयों को सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट के बाहर स्थित तिरंगा मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। अतिथियों ने रसोइयों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को चखकर उनकी प्रशंसा की। सदर विधायक ने कहा कि सभी रसोईया विद्यालय में भी इसी तरह से साफ -सफाई एवं गुणवत्ता युक्त भोजन बनाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित रसोईयों से विद्यलयों में मिड डे मील मीनू के अनुसार प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित करते बनाने के लिए कहा। जिला समन्वयक जिला समन्वयक एमडीएम नमन पांडेय ने बताया कि ब्लॉक अजीतमल के कंपोजिट विद्यालय भीखेपुर की कमलेश कुमारी ने रवा का हलवा व भिंडी की सब्जी व रोटी पकाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रसोईया रन्नो देवी प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर भाग्यनगर ने राजमा चावल पकाकर द्वितीय स्थान व अंगूरी देवी प्राथमिक विद्यालय रूपपुर अजीतमल ने छोला, रोटी बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रसोइया को 3500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोइया को 2500 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोइया को 1500 रुपये एवं प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी रसोइयों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 250-250 रुपये दिए गए हैं।