बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेला में सोमवार रात चोरों ने घर से जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेला निवासी पंकज यादव ने बताया कि सोमवार रात छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ दिया। बक्सों और अलमारी से करधनी, पायल, तोड़िया, सोने का लॉकेट चुरा ले गए। मंगलवार सुबह पत्नी प्रीति कमरे में गई तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। उपनिरीक्षक संजीव यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।