फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिया सैनी अव्वल

Mon, 27 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28-छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।स्रोत:स्वय
विज्ञापन
सहार। स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज की 12वीं की छात्रा जिया सैनी ने रंगों में राम विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिलास्तर पर सम्मानित छात्रा में विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि गर्व का विषय है। भौतिकी प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिया सैनी अत्यंत रचनात्मक और परिश्रमी छात्रा है। इस अवसर पर हरेंद्र यादव, गौरव पांडेय, अखिलेश अवस्थी, विपुल कुमार, सरफराज अहमद आदि ने छात्रा को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें