फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जियो आधारित डिजिटल क्राॅप सर्वे का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। केंद्र सरकार की ओर से कराया जाने वाला क्रॉप सर्वे अब डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर खेत का फोटो खींचते हुए विभाग के एप पर लोड करना होगा। पूर्व में कागजों पर संचालित होने वाली इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। शनिवार को जियो अवधारणा के तहत एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने मोबाइल फोन से फसल का फोटो खींचकर डिजिटल क्राप सर्वे का शुभारंभ किया।
फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत खरीफ सत्र शत प्रतिशत जियो रिफरेंस आधारित खसरावार डिजिटल क्राॅप सर्वे शासन स्तर से प्रस्तावित है। जिला कृषि अधिकारी शैलैंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि योजना के तहत जारी एप से क्षेत्रीय लेखपाल सर्वे करेंगे। प्रत्येक लेखपाल को एक कोड दिया जाएगा। जिसके जरिए वह अपने क्षेत्र में फसल सर्वे मौके पर पहुंचकर कर सकेंगे।
विज्ञापन

कागज व कलम की इसके लिए जरूरत नहीं होगी। महज मोबाइल से जानकारी अपलोड की जाएगी। अभी तक खसरावार जानकारी तैयार करने के लिए अभिलेख तैयार किए जाते थे। बड़ी तादाद में खेतों के आकलन को देखते हुए अंदाजे से भी आकड़े भरे जाने की संभावना भी रहती थी। ऐसे में मोबाइल फोन से जियो व्यवस्था के तहत सर्वे का आसान तरीका होगा।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, व अन्य कर्मचारी ऐरवाकटरा ब्लाॅक के गांव सराय कछवाहा पहुंचे। यहां एप के माध्यम से सर्वे का शुभारंभ किया गया। किसानों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें