फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जलसे का हुआ आयोजन

Thu, 04 Sep 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी41- घरों में की गई सजावट। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-विलादत की खुशी में जश्न ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम बहुत ही जोश खरोश से मनाया गया। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें उलमाए इकराम ने तक़रीर के ज़रिये लोगों को नबी की तालीम व उनकी ज़िंदगी के कारनामों को बताकर उस पर अमल करने की हिदायत दी गई। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गुरुवार रात खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में सज्जादानशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में भव्य जलसे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उलेमाओं ने लोगों को नबी की सुन्नत व अल्लाह के बनाये हुए इस्लामी कानून के मुताबिक अपनी ज़िंदगी को गुजारने की हिदायत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें