फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रेशर लीक होने से 17 मिनट खड़ी रही जन साधारण एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली- हावड़ा रेल रूट की डाउन लाइन पर साबरमती से मुजफ्फरर नगर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के पहिए दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास थम गए। इस पर लोको पायलट ने परिचालन विभाग में ट्रेन में खामी आने की जानकारी दी और ट्रेन की जांच शुरू की। लोको पायलट ने इंजन के बाद एक-एक कर आठ कोचों की जांच की। जिसमें उसे आठवें कोच का होज पाइप ढीला होने की वजह से प्रेशर लीक होता मिला। वहीं ट्रेन रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई यात्री ट्रेन के नीचे उतर गए। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रेन को दुरुस्त किया। जिसके बाद एक बजकर 17 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया होज पाइप खुलने से जन साधारण एक्सप्रेस खड़ी हो गई थी। खामी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें