फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाटक खुलते ही लगा जाम, आउटर पर रोकी छह ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार की शाम में 13-बी फाटक खुलते ही ट्रैक पर जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहनों के उल्टे सीधे खड़े होने से ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया। फाटक बंद न हो पाने के कारण करीब छह ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। आरपीएफ व सिविल पुलिस किसी तरह जाम खुलवाकर क्रॉसिंग बंद करवाई तब ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

फाटक पर लगे जाम की वजह से कानपुर से इटावा की तरफ जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस व इटावा से कानपुर की तरफ जा रही महाबोधि एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस को आउटर पर 10-10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। फाटक 4:45 बजे खुला था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस व आरपीएफ ने जाम में फंसे वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया।
इसके चलते लगभग 20 मिनट बाद 5:05 बजे फाटक बंद कराया जा सका। उसके बाद आउटर पर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया जा सका। दोबारा फाटक को 5:25 मिनट पर खोला गया। इसके बाद फिर से फाटक पर जाम की स्थिति बन गई। जिस पर मौके पर मौजूद आरपीएफ व थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से छह बजे तक जाम खुलवा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें