फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा-औरैया मार्ग पर घंटो लगा जाम, राहगीर रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। गुरु पूर्णिमा पर तिर्वा-औरैया मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाने से जाम लग गया। पांच घंटों तक लगे जाम में हजारों श्रद्धालु धूप में परेशान रहे। बड़े वाहनों को बेला में रोकने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा स्नान के लिए कन्नौज, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद जाने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं का आवागमन तिर्वा- औरैया मार्ग पर बढ़ गया। वहीं, तिर्वा के अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी दूर-दूर से पहुंचने लगे। देखते ही देखते नौसारा गांव से लेकर बेला के मुख्य चौराहे तक वाहनों का काफिला जाम में फंस गया। बड़े व भारी वाहनों के जाम में फंसने से स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खुल गई।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने तिर्वा, कन्नौज जाने वाले भारी वाहनों को बेला कस्बे से पहले रोकना शुरू किया। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि जल्दबाजी में कुछ वाहन आड़े-तिरछे होकर फंस गए थे। इधर रूट पर गाड़ियां अधिक होने के कारण जाम लगा। भारी वाहनों को रोकने के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें