फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः जल निगम के दावे फेल, नहीं शुरू हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
पेयजल के लिए प्रदर्शन करते बेला गांव के लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत फतेहपुर समेत पुरवा लक्षी, मनुआ पुर्वा, परसे पुर्वा व बेला को हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई जल निगम द्वारा की जानी थी। इसके लिए 18 वर्ष पहले ओवरेहड टैंक का निर्माण कराया गया था। पाइप लाइन बिछाने, कनेक्शन करने से लेकर जो भी खामियां थी, इसे दूर करने के लिए जून तक समय विभागीय अधिकारियों ने दिया है। वहीं अधिशासी अभियंता संजीत कटियार ने जुलाई में आपूर्ति चालू करने का दावा किया था, जो कि पूरी तरह फेल साबित हुआ है। लोगों के सामने पेयजल का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2003-04 में तत्कालीन ग्राम प्रधान नौबत सिंह यादव ने करोड़ों रुपये की लागत से सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बेला में ओवरहेड टैंक बनवाया था। जिससे फतेहपुर समेत मजरा पुरवा लक्षी, मनुआ पुर्वा, परसे पुर्वा व बेला के करीब नौ हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति की बात कही गई थी। इधर योजना के 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को आज तक एक बूंद नसीब नहीं हुई। बता दें कि नवंबर 2020 में बेला में पानी की टंकी का मरम्मत व पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य शुरू हुआ था।
पुर्वा लक्षी, मनुआ पूर्वा, फतेहपुर, परसे पूर्वा, बेला बस्ती में पानी सप्लाई के लिए बेला चौराहे पर पानी की टंकी से पाइप लाइन बिछाई जानी थीं, लेकिन पाइप लाइन बिछाने का कार्य डेढ़ वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका। जो पाइप लाइन बिछाई गई थी, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद इसकी मरम्मत करने के लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। मरम्मत कर कनेक्शन देने का कार्य पिछले पांच माह से चल रहा है।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया 18 वर्षों से अभी चली आ रही है। इधर, जून माह तक काम पूरा कराने और जुलाई में आपूर्ति चालू कराए जाने का जल निगम के अधिकारियों ने दावा किया था। जिसकी हकीकत कुछ और ही रही। करोड़ों रुपये से तैयार किए गए ओवर हेड टैंक से एक माह बाद भी चार मजरों में किसी में जलापूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। जल निगम के जेई केके तिवारी ने कहा कि जो भी खामियां थी उन्हें दूर कराया गया है। कार्य में देरी हुई है, एक माह बाद सभी समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। जल्द ही आपूर्ति शुरू की जाएगी।
भवानी पुर्वा निवासी कुमार ने कहा कि गांव में बीते नवंबर पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जो कि अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति चालू करा दें तो लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा।
बेला बस्ती निवासी राजेश्वरी देवी ने कहा कि पाइप लाइन का फायदा नहीं मिल सका है। काफी वर्षों से सुनते चले आ रहे है अगले माह तक पानी आ जाएगा। यह सुनते सुनते वर्षो गुजर गए, लेकिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल सका।

बेला बस्ती में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : AURAIYA

नीरज कुमार- फोटो : AURAIYA

राजेश्वरी देवी- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें