फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वैशाख में जेठ सी बरस रही आग, हर कोई हुआ परेशान

Thu, 20 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इस बार गर्मी ने शुरुआत से ही पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2015 में 19 अप्रैल को 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। वैशाख में जेठ जैसी आग बरस रही है, इससे हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सड़क से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को तपिश भरी गर्मी का यह हाल रहा कि पसीना शरीर में सूख गया। वातावरण में नमी 31 प्रतिशत होने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। सड़कों से लेकर बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा दिखाई दिया। चटक धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई और दोपहर तक पारा चढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
यह तापमान अप्रैल माह के सामान्य तापमान से सात डिग्री तक अधिक बताया गया है। ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि एक दो दिन में बदली छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तब तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद लू फिर से असर दिखाएगी और गर्मी अधिक पड़ेगी।
विज्ञापन


औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अधिक गर्मी पड़ने और लू चलने के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। साथ ही लोगों को लू से बचाव करने की सलाह दी है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, सहायता प्राप्त व राजकीय स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए से आदेश का कड़ाई से पालन करने की बात कही है।


तापमान बढ़ने का असर पशु-पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी अन्ना घूम रहे मवेशियों को हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के कई तालाब व पोखर सूखे पड़े हैं। इससे पीने के पानी के लिए मवेशियों को भटकना पड़ रहा है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जल्द समीक्षा की जाएगी। जिन तालाबों में पानी नहीं है, उन्हें भरवाकर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें