फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 अक्टूबर तक गोट पॉक्स टीका लगाने का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शासन स्तर से लंपी त्वचा रोग को लेकर विशेष सावधानी व टीकाकरण कराने के निर्देश हैं। जिले में गोवंशों को 15 अक्तूबर तक 95 हजार गोट पॉक्स के टीके लगाए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। 15 दिन शेष बचे हैं, लेकिन 57200 गोवंशों को ही टीका लगाया जा सका है। ऐसे में टीकाकरण का काम समय से पूरा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
जिले में पशुपालन विभाग की ओर से लंपी त्वचा रोग को लेकर निगरानी समिति को सक्रिय रखा जा रहा है। सदर ब्लॉक स्थित पशुपालन कार्यालय में नोडल अधिकारी डॉ. विवेक पाल की देखरेख में कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में मोबाइल वेटनरी यूनिट की टीम गांव-गांव दस्तक देकर पशुपालकों से संवाद कर रही है। इस सब के बीच लंपी त्वचा रोग से बचाव के लिए गोट पॉक्स के टीके लगाए जाने का काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। 10 अगस्त से शुरू हुआ अभियान 60 फीसदी तक ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर तक गोट पॉक्स का टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लेने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में रोजाना तीन हजार टीके लगाए जाने का लक्ष्य बनाकर काम किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में लगातार मानीटरिंग की जा रही है। जिले में अभी तक एक भी लंपी त्वचा रोग से जुड़ा मामला सामने नहीं आया है। - डॉ. भगवान सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें