फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्म हवा व तेज धूप से आंखों में जलन बढ़ी, कम हो रही नमी

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी-21 ओपीडी में मरीज देखते नेत्र परीक्षण अधिकारी आरके वर्मा। संवाद
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र रोगियों की बढ़ी संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। तेज धूप और गर्म हवा का आंखों पर गहरा असर पड़ रहा है। जिससे बच्चों से लेकर बड़ों की आंखों में एलर्जी होने से जलन, खुजली की समस्या तेजी से बढ़ रही है। नेत्र परीक्षण अधिकारी मरीजों को देख कर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल की ओपडी में इन दिनों प्रतिदिन 20 से 25 नेत्र रोगी ओपीडी में ऐसे पहुंच रहे हैं। जिन्हें गर्मी बढ़ते ही परेशानी हो रही है। नेत्र परीक्षण अधिकारी आरके वर्मा का कहना है कि गर्म हवा, धूल और प्रदूषण का आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। तेज धूप के कारण आंखों में जलन, खुजली की समस्या बढ़ी है। तेज धूप होने से मोतियाबिंद और टेरेजियम जैसी बीमारी होने की आशंका रहती है। आंखों में एलर्जी होने पर आखों में जलन, खुजली होने के साथ आंख लाल हो जाती है और आंखों से पानी बहने लगता है। गर्मी में ज्यादा देर पंखे में रहने के कारण आंखों की नमी भी कम होने से ड्राई आई की भी समस्या आती है। आंखों की देखभाल के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। बीमारी से बचाव के लिए आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। तेज धूप होने पर काला चश्मा पहन कर ही बाहर निकलें और बिना किसी डॉक्टर की परामर्श के कोई भी आई ड्रॉप का प्रयोग न करें यह नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन


यह हैं लक्षण
आंख में खुजली होना
आंख लाल होना
आंखों से पानी आना
आंखों में सूखापन
आंखों में दर्द होना
आंखों में जलन होना

यह हैं बचाव
आंखें बंद कर ठंडे पानी की छींटे मारें
धूप में जाने के दौरान चश्मा व छतरी का प्रयोग करें
हरी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन करें
पेय पदार्थ अधिक लें
खुजली होने पर आंखों को रगड़ें नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें