फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देर रात छापे के बाद भी चलती रही कृषि अधिकारियों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया / बेला। बिधूना एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी की भनक लगने पर शुक्रवार रात नौ बजे के करीब याकूबपुर में एक दुकान व गोदाम में छापा मारा। रात में हुई इस कवायद को देखते हुए बड़े पैमाने पर माल डंप होने की चर्चा रही। मामले में स्टॉक जांचने पर 900 के करीब बोरी शनिवार को मिली। जब कृषि विभाग की टीम ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों डीएपी खाद की किल्लत जिलेभर में चल रही है। चर्चा बनी हुई है कि खाद को डंप कर बाजार में भाव बढ़ाया जा रहा है। वहीं याकूबपुर में छापेमारी ने इसकी और संभावना बढ़ा दी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि राणा बीज भंडार की दुकान जांची गई है। स्टॉक का सही मापन टीम की ओर से कराया जा रहा है। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने 2480 बोरी का आर्डर बफर गोदाम फर्रुखाबाद से लिया था। इसी दौरान 10 नवंबर को दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। खाद की खेप को रिसीव दिखा दिया, लेकिन खाद की आवक गोदाम नहीं हुई। ऐसे में बड़े पैमाने पर स्टॉक में अंतर पाया गया है। यह विभागीय आधार पर गलत है। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें