फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 घंटा और स्वर्ण शताब्दी पांच घंटे देरी से पहुंची

Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने वाली लखनऊ आगरा-इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 14 घंटा देरी से सुबह पहुंची। जबकि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात 2:45 बजे आने वाली बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 6:15 घंटे देरी से फफूंद पहुंची। सुबह 8:49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन अप गोमती एक्सप्रेस 2:15 घंटे देरी से पहुंची। अप नेताजी एक्सप्रेस 2: 40 मिनट के स्थान पर लगभग पौने पांच घंटे देरी से पहुंची।
मंगलवार शाम को 6: 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 घंटा देरी से बुधवार सुबह पहुंची। शाम 5:47 पर पहुंचने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंची। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली डाउन नेताजी एक्सप्रेस 4:45 घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से 9:30 घंटा देरी से पहुंची। डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर चार घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर पांच घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें