फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंतरजनपदीय लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। लूट और डकैती की योजना बना रहे अंतर जनपदीय लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दिबियापुर पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नाजायज असलहे और कार बरामद हुई है। आरोपियों में दो पर गैंगस्टर के मुकदमें दर्ज हैं।

थाना पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि पांच बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिये ककुरिया गांव जाने वाली रोड पर पुलिया के पास बैठ कर योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर कानपुर देहात जिले के सट्टी क्षेत्र के मुहल्ला कसोढ़ा निवासी ताज मोहम्मद, सानू, उजहर, आसिफ व सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पांचों बदमाशों के पास से चार नाजायज तमंचे और कारतूस, तीन सरिया, एक टार्च, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप बरामद हुई है। ताज मोहम्मद पर गैंगस्टर समेत गोवध निवारण अधिनियम के कई मुकदमें हैं। सानू पर गोवध निवारण अधिनियम और मिनी गुंडा एक्ट के मुकदमें समेत जिला बदर की कार्रवाई भी गई है।
विज्ञापन

उजहर पर गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य कई मुकदमें, आसिफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम, सोनू पर गोवध निवारण अधिनियम समेत कई अन्य मुकदमें दर्ज हैं। पकड़ा गया एक आरोपी कानपुर देहात से जिला बदर है। टीम में उपनिरीक्षक संदीप सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, अवस्थी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें