फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस स्टेशन दिबियापुर में समस्या का समाधान करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन


दिबियापुर। दो माह पूर्व शुरू हुए दिबियापुर बस स्टेशन पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है। यहां आने वाली 14 बसों का टाइम टेबल तो लगा है, लेकिन बसें नहीं पहुंच रहीं हैं। 20 मार्च को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने संज्ञान में लिया है। समस्या को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन


गत 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हैंडओवर न होने का हवाला देकर बस स्टेशन शुरू नहीं कराया। काफी जद्दोजहद के बाद 11 जनवरी की रात में बस स्टेशन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई और बस स्टेशन का संचालन शुरू हो सका।
बस स्टेशन हैंडओवर प्रक्रिया पूरी हुए दो माह से अधिक समय गुजर चुका है। अधिकारियों ने दिबियापुर से गुजरने वाली सभी बसों को बस स्टेशन होकर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बस स्टेशन पर केवल पांच बसें ही पहुंच रहीं हैं। इसमें औरैया से दिबियापुर होते हुए सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद जाने वाली, सुबह छह बजे शाहजहांपुर जाने वाली बस शामिल है जबकि रात्रि विश्राम करके सुबह आगरा जाने वाली तीन बसें हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर अन्य कोई बस न पहुंचने से यात्री परेशान हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमर उजाला अखबार की कटिंग अधिकारियों को टैग करके डाली गई तो अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। यूपीएसआरटीसी लखनऊ के ऑफीशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम इटावा को टैग करते हुए समस्या को संज्ञान में लेकर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी कि जल्द ही दिबियापुर बस स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें