फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरलोडिंग व आपूर्ति सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। शनिवार को मुख्य अभियंता वितरण कानपुर केसी आजाद ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरलोडिंग और ट्रांसफार्मरों की स्थिति का जायजा लिया। आजाद ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्तावित आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की प्रगति पूछी। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म सहित आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। केवल ट्रांसफार्मर की स्थापना शेष है। मुख्य अभियंता ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी में बढ़ते भार को देखते हुए ओवरलोडिंग पर नियंत्रण रखने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। कर्मचारियों को आपूर्ति, ट्रिपिंग और फॉल्ट संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें