फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ स्थापना 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ककोर में 17 अगस्त को संविधान मान स्तंभ की स्थापना की जाएगी। जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल उपस्थित रहेंगे। बताया कि कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें लगभग पांच सौ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू करके आरक्षण का शुभारंभ किया था। बताया कि ज्योतिराव फुले का उद्देश्य सभी को संख्या के अनुपात में आरक्षण देना था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था। जो आगे चलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना। साथ ही देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी बना। इस मौके पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, बाबा रामनरेश यादव, विपिन गुप्ता, ओम प्रकाश ओझा, नरेंद्र पाल, गौरव यादव, मानू दिवाकर, रानू पालीवाल, वीरेंद्र राजपूत, वेद प्रकाश यादव, राम शंकर निषाद, हरिशंकर दिवाकर एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरू सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें