दिबियापुर (औरैया)। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तैनात दिबियापुर निवासी दरोगा विपिन की बीमारी के चलते सोमवार शाम को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दिबियापुर के संजय नगर निवासी शंकर लाल के बेटे विपिन कुमार (31) लखनऊ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। छोटे भाई शैलेंद्र ने बताया कि लिवर में काफी समय से दिक्कत थी। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने लखनऊ में ही दवा ली। आराम न मिलने पर रविवार को घर आ गए।
सोमवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिबियापुर सीएचसी ले गए, जहां शाम को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी शालिनी व तीन साल का बेटा यश हैं। लखनऊ हुसैनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा विपिन दो माह से थाने में तैनात थे।