फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बंबा में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो31एयूआरपी 40- मृतक मासूम अनमोल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नौनिकपुर में बच्चों के साथ खेल रहे एक डेढ़ वर्षीय मासूम की बंबा में गिरने से डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नौनिकपुर निवासी उदय चंद्र कठेरिया का डेढ़ साल का पुत्र अनमोल रविवार दोपहर घर से लगभग सौ मीटर की दूर पर गुजरे मुहम्मदाबाद रजबहा के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक से खेलते-खेलते वह बंबा में गिर गया। बंबा में पानी का बहाव होने के कारण मासूम पानी के साथ बहने लगा। इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की बंबा में बह रहे मासूम पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोरगुल होते देख घर में मौजूद उदय चंद्र, उसकी पत्नी मंजू व परिजन मौके पर पहुंचे। जहां बंबा के पानी में मासूम को बहते देख ग्रामीणों के साथ उदय चंद्र भी बंबा में कूद गया। बच्चे को बाहर निकाल कर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजन शाम को सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मासूम उदय चंद्र का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें